राजसमंद | जेके टायर कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को कुमावत समाज के सभा भवन रावली पाटिया भारतीय मजदूर संघ जेके की सभा हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के सुझाव दिए। 10 जून को होने वाले जिला अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान पूर्णाराम चौधरी, जगदीश तेली, शेर सिंह, वीरेंद्र मिश्रा जिला अधिवेशन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन और जेके टायर संगठन में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने की बात कही।