राजसमंद | श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी मेवाड़ कॉन्फ्रेंस का वार्षिक अधिवेशन रविवार भिक्षु निलियम राजनगर में कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत की अध्यक्षता में हुआ। फत्तावत ने वर्षभर की प्रगति को प्रस्तुत की। इस दाैरान संगठन यात्राएं, साज सज्जा युक्त आधुनिक कार्यालय, पारिवारिक निर्देशिका, अविवाहित युवक-युवती परिचय सम्मेलन 5 अगस्त को करने की घोषणा की। आचार्य महाश्रमण से मेवाड़ में 2021 का भीलवाड़ा में चातुर्मास और चिताम्बा में मर्यादा महोत्सव की विनती के लिए प्रतिनिधिमंडल गुरुचरणों में जाने का तय किया। दिसंबर में विराट मेवाड़ प्रवासी सम्मेलन करने का निर्णय लिया। वर्तमान टीम का कार्यकाल 31 मई 2020 तक करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया। कोषाध्यक्ष देवेंद्र कच्छारा ने आय-व्यय का विवरण पेश किया। तेरापंथ महिला मंडल राजनगर ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कॉन्फ्रेंस कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र कोठारी ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया। भिक्षु बोधिस्थल राजनगर के अध्यक्ष सुरेशचंद्र कावड़िया ने स्वागत व्यक्त दिया। महामंत्री भूपेंद्र चोरड़िया, बलवंत चोरड़िया डॉ महेन्द्र कर्णावट, लक्ष्मणसिंह कर्णावट ने विचार व्यक्त किए।