राजसमंद| एनएसयूआई पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक चौधरी को राष्ट्रीय सचिव बनने पर राजसमंद के कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया। चौधरी के नेतृत्व में छात्र हितों का ध्यान रखते हुए एनएसयूआई को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान आनंद सिंह चौहान, अजयसिंह सोलंकी, पीयूष पारीक, हरिओम सोनी, भरत यादव, छात्रसंघ महासचिव अंकित पालीवाल, परेश रावल, कर्तव्य पालीवाल, सुशील कुमार, हिमांशु सोनी, पंकज सरगरा सहित कार्यकर्ता थे।