पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्व शिविरों में लोगों को करें लाभान्वित

राजस्व शिविरों में लोगों को करें लाभान्वित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | राजस्व लोक अदालत के तहत लगे न्याय आपके द्वार अभियान में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें। इसके साथ ही शिविर के पूर्व प्री कैंप की सभी तैयारियां पूरी करें। यह निर्देश कलेक्टर आनंदी ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में रविवार को सभी एसडीएम, तहसीलदारों और विकास अधिकारियों को दिए। बैठक में शिविर से पूर्व अपनी योजना तैयार करें और उसका क्रियान्वयन इस प्रकार करें कि शिविर के दिन ही अधिकतर समस्याओं का निस्तारण हो जाए। चिकित्सा विभाग में राजश्री योजना भामाशाह में प्रगति लाने पीएचईडी विभाग को खराब हैंडपंपों को ठीक करने नकारा का चिन्हीकरण और कैंप से पूर्व और कैंप के दिन पानी से जुड़ी समस्याओं से निस्तारण, बिजली विभाग को राजस्व शिविरों के आयोजन से पूर्व आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम बृजमोहन बैरवा, जिला परिषद के सीईओ गोविंद सिंह राणावत, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कार्मिक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...