राजसमंद। केसरीनंदन सेवा समिति राजसमंद में तीन दिवसीय विराट भारत केसरी दंगल शनिवार रात को बालकृष्ण स्टेडियम कांकरोली में शुरू हुआ। शनिवार रात को मेवाड़ केसरी और राजस्थान कुमार के दंगल हुए। रविवार रात को दोनों दंगल के विजेताओं के बीच सेमी फाइनल अौर फाइनल मुकाबला होगा। सोमवार रात को भारत केसरी दंगल होगा, इसमें विजेता पहलवान को भारत केसरी चुना जाएगा। समिति के मीडिया प्रभारी गोविंद औदिच्य ने बताया कि शनिवार रात हुए मेवाड़ केसरी दंगल में नजरवाड़ी कांकरोली के दिलीप चौधरी ने भीलवाड़ा के गणेश जाट को हराया। देवगढ़ के देवांशु ने कांकरोली के रोहित पंवार को, भीलवाड़ा के लोकपाल ने कांकरोली के जीशान अंसारी को, गुंजोल के निर्मलसिंह ने चित्तौड़ के रणवीरसिंह को, उदयपुर के तुषार टांक ने नाथद्वारा के भंवरलाल को, पुर भीलवाड़ा के हिमांशु ने कांकरोली के राजकुमार को, बनेड़ा के मुकेश माली ने नाथद्वारा के सागर माली को, मांडलगढ़ के गोविंद ने सांगानेर भीलवाड़ा के सुरेश कुमार को, गुंजोल के राजेश गाडरी ने भीलवाड़ा के रोहित को, चित्तौड़ के दीपक नागर ने भीलवाड़ा के दिनेश को, उदयपुर के अजय ओड़ ने मांडलगढ़ के महेश नायक को, उदयपुर के शुभम कल्याण ने सांगानेर के राजू खटीक को, भीलवाड़ा के लवकुश ने गुंजोल के उमेश सोनी को हरा मेवाड़ केसरी दंगल में जीत हासिल की।
राजस्थान कुमार दंगल में भरतपुर के हरिराम ने राजसमंद के देवेंद्र पालीवाल को, उदयपुर के करण खोखावत ने भीलवाड़ा के दिनेश को, भीलवाड़ा के बबलू जाट ने कोटा के सावन पंवार को, भीलवाड़ा के बबलू गुर्जर ने मांडलगढ़ के जमनालाल को, पुर के प्रदीप ने भीलवाड़ा के मिश्रीलाल को, पुर के श्यामलाल गाडरी ने रामकैलाश को, कोटा के आदित्य पंवार ने भीलवाड़ा के सचिन शर्मा को, भरतपुर के राजेंद्र ने कांकरोली के उदित सनाढ्य को, देवगढ़ के नरेश गाडरी ने भरतपुर के श्यामू को, कांकरोली के शशांक पुरोहित ने इंदरसिंह को, भरतपुर के कृष्णा ने सुनील जाट और भीलवाड़ा के लवकुश को, लादू जाट ने दीपक गुर्जर को हरा अगले दौर में प्रवेश किया। समिति के शिवा जाट ने बताया कि दंगल के निर्णायक महाराष्ट्र के रामनिवास गुर्जर, दिल्ली के अतिमान छत्रसाल, कल्याणमल चित्तौड़ के भंवरसिंह चौहान, प्रतापगढ़ के अविनाश गुर्जर, हरीश चरनाल, धर्मेद्र गुर्जर, संजय बोल्या, शौकत, भानु चौधरी, शंकर पालीवाल, नानालाल, लक्ष्मीलाल, ममता जोशी, सुरेश चरनाल, शंकर सचदेव सहित 350 पहलवान भाग ले रहे है।
ये है भारत केसरी दंगल के पहलवान
प्रतियोगिता में भाग ने लेने वाले भारत केसरी दंगल के दिल्ली से अमित, जीतू, अंकित, दुष्यंत, सन्नी, विक्रांत, परवेश मोनू, प्रवीण, हितेश, जयपुर से हरिकेश, भीलवाड़ा से पवन माली, धीरज, भरतपुर के महेंद्रसिंह भाग ले रहे हैं।
राजसमंद. दंगल में एक दूजे को पटखनी देने की कोशिश करते पहलवान।
राजसमंद. दंगल में दांव लगाते पहलवान।