राजसमंद | ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त कुंजीलाल मीना ने आदेश जारी करते हुए ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर एलडीसी व अन्य कर्मचारी की नियुक्ति नहीं करने के निर्देश दिए हैं। पंचायतों में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारियों को आबंटित ग्राम पंचायत का चार्ज विकास अधिकारियों द्वारा बार-बार बदलते हुए पंचायत प्रसार अधिकारी या कनिष्ठ सहायक एवं पंचायत सहायक को सौंप दिया जाता है। शासन सचिव एवं आयुक्त कुंजीलाल मीणा के आदेश में लिखा है कि ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पद का चार्ज सौंपे जाने के संबंध में 24 जून 2014 को विभाग के आदेश क्रमांक 1939 तहत नियम लागू होंगे।