राजसमंद | आरके अस्पताल में हाल ही में शुरू हुए आंचल मदर मिल्क बैंक में सोमवार से अस्पताल में भर्ती बच्चों के अलावा बाहर के नवजात बच्चों को भी बैंक से दूध निशुल्क मिल सकेगा। पहले अस्पताल में भर्ती माताओं के बच्चों को ही दूध मिलता था। लेकिन राज्य सरकार ने जिले के दूसरे नवजात बच्चों को दूध देने के आदेश दिए। मदर मिल्क बैंक के प्रभारी अधिकारी डाॅ. ललित पुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार के सलाहकार देवेंद्र अग्रवाल ने सोमवार से अस्पताल से बाहर के नवजात को भी दूध देने के आदेश दिए। बताया कि पहले अस्पताल में भर्ती नवजात बच्चे की मां के दूध नहीं आने, बीमारी या मां के निधन होने से नवजात बच्चे के लिए मां के दूध का संकट रहता था। लेकिन अस्पताल के भर्ती बच्चे के साथ अब अस्पताल से बाहर नवजात बच्चे की मां का निधन होना, गंभीर बीमारी होना, मां का दूध नहीं आना आदि अन्य कारणों से नवजात बच्चे को स्तनपान नहीं करवा पाने पर सोमवार से आरके अस्पताल के आंचल मदर मिल्क बैंक से दूध मिल सकेगा।