बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
देचू | एनएच-125 कनोड़िया पुरोहितान सरहद के पास एक बोलेरो की टक्कर से एक जातरू की मौत हो गई। पुलिस ने बताया की सिरोही निवासी नाथूसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका भाई विक्रमसिंह (35) रामदेवरा दर्शन कर वापस लौट रहा था। 17 मई की रात्रि को जालोर निवासी लालाराम पुत्र रेवाराम ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे विक्रमसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनको प्राथमिक उपचार के जोधपुर जोधपुर रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान विक्रमसिंह की मौत हो गई।