पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाड़मेर एसपी ने सपरिवार किए समाधि के दर्शन

बाड़मेर एसपी ने सपरिवार किए समाधि के दर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | रामदेवरा

गंगानगर जिले से जमींदारा पार्टी की विधायक कामिनी जिंदल और बाड़मेर एसपी गगनदीप सिंघला ने शनिवार को रामदेवरा पहुंचकर लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर देश प्रदेश में अमन-चैन खुशहाली की कामना की। श्रीगंगानगर जिले से जमींदारा पार्टी की विधायक कामिनी जिंदल और एसपी सिंघला शनिवार की दोपहर में रामदेवरा पहुंचे और उन्होंने बाबा की समाधि पर पूजा अर्चना कर देश प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी महेंद्र शर्मा ने पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई। उन्होंने बाबा रामदेव के जीवन इतिहास के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। युवा जमींदारा पार्टी की विधायक कामिनी जिंदल ने दर्शन करने के पश्चात राम सरोवर तालाब पर्चा बावड़ी झूला पालना सहित मेला चौक का भ्रमण किया और मेले में खरीदारी की।

रामदेवरा. बाबा की समाधि पर परिवार के साथ बाड़मेर एसपी ।

खबरें और भी हैं...