आरोपी को बंधक बनाकर की धुनाई
रामगढ़(अलवर) | पति की अनुपस्थिति में घर में घुसकर महिला से ज्यादती का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी युवक को बंधक बनाकर मारपीट की। गंभीर घायल आरोपी को रामगढ़ सीएचसी से अलवर के रेफर किया गया है। रामगढ़ थानाधिकारी नवल किशोर मीणा ने बताया कि गांव मिलकपुर से साेमवार सुबह सूचना मिली कि एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। इस पर एएसअाई मोहनसिंह को मौैके पर भेजा गया। मारपीट में बुरी तरह जख्मी हुए युवक अशाेक कुमार जाटव (28) पुत्र गिर्राज निवासी मिलकपुर को एक मकान के कमरे से बरामद कर सीएचसी रामगढ़ में भर्ती कराया गया। अशाेक जाटव को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में अलवर रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार बाद में एक विवाहिता की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रविवार रात उसका पति किसी काम से जयपुर गया हुअा था। ससुर खेत में काम करने गया था। रात को अशाेक ने घर में घुसकर उसके साथ ज्यादती की। रात करीब दो बजे उसका ससुर घर अाया ताे उसने अशाेक जाटव को कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।