पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलदाय विभाग की पाइप लाइन तोड़ी

जलदाय विभाग की पाइप लाइन तोड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | रामदेवरा

रामदेवरा गांव से मावा गांव जाने वाली पाइप लाइन को को अज्ञात लोगों ने तोड़ दी। इससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। पाइप लाइन टूटने से मावा गांव व अन्य ढाणियों में पानी की सप्लाई बाधित रही।। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे व टूटी पाइप लाइन को दुरुस्त किया। रामदेवरा से मावा गांव जाने वाली पाइप लाइन जिससे जैतासर, कुंडलियों की ढाणी, नखत सिंह की ढाणी, जालोखा सहित अन्य ढाणियों की पेयजल व्यवस्था बाधित हो रही थी। बुधवार को मावा गांव के सड़क के पास अज्ञात लोगों ने भूमिगत पाइप लाइन को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। भीषण गर्मी व उमस में जब जलदाय विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना मिली तो कनिष्ठ अभियंता गोपालसिंह मीणा मय कर्मचारियों के साथ मावा गांव पहुंच कर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करवाया।

अज्ञात लोगों द्वारा बार-बार पाइप लाइन को तोड़ कर क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। बुधवार को भी मौके पर पहुंचकर पाइप लाइन को ठीक करवाई गई। बुधवार को सभी स्थानों की सप्लाई नियमित सुचारू करवाई गई। गोपाल सिंह मीणा, कनिष्ठ अभियंता, जलदाय विभाग

खबरें और भी हैं...