पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों के विरोध के बाद रामदेवरा में पेयजल व्यवस्था में सुधार

ग्रामीणों के विरोध के बाद रामदेवरा में पेयजल व्यवस्था में सुधार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामदेवरा| ग्रामीणों के विरोध के बाद गांव में पिछले लंबे समय से लड़खड़ाई पेयजल व्यवस्था में बुधवार को सुधार हुआ । रामदेवरा धार्मिक स्थल होने के कारण देश भर से लाखों लोग आते हैं लेकिन यहां पर पीने की पानी की नियमित सप्लाई सुचारू नहीं होने से ग्रामीणों व बाबा रामदेव के दशर्रनार्थ आने वालों को काफी असुविधा व परेशानी झेलनी पड़ी रही थी। पानी की सप्लाई नहीं होने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के कर्मचारियों का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन व विरोध जताया था। इस पर देर शाम जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार नागौरी रामदेवरा पहुंचे। उन्होंने जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचकर पंप रूम, एस आर सहित आसपास के अन्य स्थानों का निरीक्षण कर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित पेयजल आपूर्ति करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने रामदेवरा के ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पीने के पानी की किल्लत नही आने दी जाएगी जो भी तकनीकी कमियां रह गई है। उन्हें समय रहते दुरुस्त करवाकर सुबह व शाम को नियमित आपूर्ति करवाई जाएगी। पिछले लंबे समय से नकारा पड़े ट्यूब बेल को दुरुस्त करवा कर उनके माध्यम से भी पेयजल आपूर्ति शुरू करवाने का निर्देश दिया। इसके लिए इंदिरा गांधी नहर कैनाल का पानी बिलिया स्थित जल संग्रह पर पहुंचा जहां से पीने के पानी को फिल्टर करके रामदेवरा स्थित एस आर तक पहुंचाया गया। मंगलवार की शाम से ही जलदाय विभाग के एस आर ओवर फ्लो होकर बहने लगे रात्रि और बुधवार सुबह से ही पानी की सप्लाई सभी जगह के लिए शुरू हुई। नहर का मीठा पानी रामदेवरा पहुंचने से जलदाय विभाग के कर्मचारियों द्वारा रामदेवरा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पेयजल आपूर्ति शुरू कराई।

खबरें और भी हैं...