पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस नेता और पूर्व खाद्य मंत्री ने किए बाबा की समाधि के दर्शन

कांग्रेस नेता और पूर्व खाद्य मंत्री ने किए बाबा की समाधि के दर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामदेवरा | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री बाबूलाल नागर रविवार की दोपहर को रामदेवरा पहुंचकर लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर दोपहर को सपरिवार रामदेवरा पहुंचे और देश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की। इसके अलावा उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर विशेष मन्नत मांग कर प्रार्थना की। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कर्नाटक में विश्वास मत के दौरान बीजेपी की हार लोकतंत्र की जीत है। छल कपट, बाहुबल से चुनाव नहीं जीता जा सकता है, बीजेपी का कथनी करनी का अंतर दिखाई देने लगा है। कहते कुछ हैं और करते कुछ है, आने वाले लोकसभा व अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपना खोया जनाधार पुनः प्राप्त करेगी। रामदेवरा पहुंचने पर बाबा रामदेव समाधि समिति के द्वारा पूर्व मंत्री का स्वागत कर स्मृति स्वरूप बाबा की तस्वीर भेंट की गई।

खबरें और भी हैं...