पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुविधाओं के अभाव में एएनएम ने जमीन पर ही करवाया प्रसव

सुविधाओं के अभाव में एएनएम ने जमीन पर ही करवाया प्रसव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | रामदेवरा

क्षेत्र के एकां गांव में इन दिनों चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ाई हुई है। एकां गांव में बने एएनएम क्वार्टर में लम्बे समय से एएनएम का पद रिक्त चल रहा था। वहीं हाल ही में डेढ़ माह पूर्व ग्रामीणों की बेहद मांग पर चिकित्सा प्रशासन द्वारा एएनएम को नियुक्त किया था। लेकिन एएनएम क्वार्टर में उपकरण, सामग्री तथा मूलभूत आवश्यकताओं की कमी के कारण यहां आने वाले मरीजों, प्रसुताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एएनएम क्वार्टर में आवश्यकताओं को पूर्ण करने के संबंध में ग्रामीणों द्वारा कई बार चिकित्सा प्रशासन से मांग की है। लेकिन अभी तक चिकित्सा विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसका खामियाजा इन दिनों स्थानीय ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

जमीन पर करवाया प्रसव : एकां गांव के एएनएम क्वार्टर में सामग्रियों की कमी के कारण इन दिनों स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसी के चलते रविवार को सुबह प्रसूता के प्रसव पीड़ा हुई। जिसे ग्रामीण गांव में नियुक्त एएनएम के पास लाए। लेकिन एएनएम क्वार्टर की स्थिति यह है कि वहां पर प्रसव करवाने के लिए पलंग भी नहीं है। जिसके कारण एएनएम को मजबूरन जमीन पर प्रसूता का प्रसव करवाना पड़ा। एएनएम क्वार्टर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव आमजन पर भारी पड़ रहा है।

एएनएम क्वार्टर में फैली अव्यवस्था और सुविधाओं की कमी के संबंध में क्षेत्रीय विधायक को अवगत करवाया गया है। विधायक द्वारा जल्द ही सुविधाएं मुहैया करवाने का आश्वासन दिलाया। उम्मेदसिंह, उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा

एकां गांव के ग्रामीणों की मांग पर चिकित्सा विभाग द्वारा एएनएम के रिक्त पद को भर दिया गया है। जल्द ही एएनएम क्वार्टर में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। डॉ. डूंगरसिंह, चिकित्सा प्रभारी, आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामदेवरा

खबरें और भी हैं...