पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामगढ़ नप में पहली बार चुनाव, 70 फीसदी वोटिंग

रामगढ़ नप में पहली बार चुनाव, 70 फीसदी वोटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबसे अधिक वोटिंग उच्च विद्यालय कोठार के बूथ नंबर 29/3 पर 90.31 प्रतिशत हुई

भास्कर न्यूज | रामगढ़

नगर परिषद रामगढ़ का पहली बार हुए चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हुई। मतदान के आरंभ में रामगढ़ के चार ,कुजू के दो और बरकाकाना के तीन सहित कुल दस केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण वोटिंग एक डेढ़ घंटे विलंब हुई। बाद में ईवीएम बदलने और ठीक करने के बाद मतदान आंरभ हो गया।

कुल 90 बूथों में मतदान शांतिपूर्वक वोटिंग हुई। मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को रामगढ़ कॉलेज में बने स्ट्रांग रूप में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों और पदाधिकारी की मौजूदगी में रख कर सील कर दिया गया। चुनाव के दौरान कहीं से काेई अप्रिय वारदात की सूचना नहीं मिली है। मतदान संपन्न कराने तक अनुमंडल कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में डीसी, डीडीसी, एसडीओ सहित कई पदाधिकारी डटे रहे और पल पल की जानकारी संबंधित बूथों के पदाधिकारियों और मजिस्ट्रेट से लेते रहे। इससे पहले डीसी राजेश्वरी बी सहित दूसरे अधिकारियों ने बूथों तक पहुंच कर मतदान का जायजा लिया। मतदान को लेकर केंद्रों में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।

खबरें और भी हैं...