- Hindi News
- National
- अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद बेदिया ने बूथों पर मतदाताओं का किया अभिवादन
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद बेदिया ने बूथों पर मतदाताओं का किया अभिवादन
रामगढ़ नगर परिषद के भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद बेदिया ने 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर प्रजापति के साथ मांडू प्रखंड अंतर्गत सभी 28 बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बेदिया ने हाथ जोड़कर मतदाताओं का अभिनंदन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी बूथों पर भाजपा के पक्ष में मतदाता जबरदस्त मतदान कर रहे हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत पक्की है। आगामी 20 तारीख को इसका रिजल्ट सबके सामने होगा। वहीं आजसू, कांग्रेस ,जेएमएम के समर्थक नेताओंं का बूथों पर आने जाने का सिलसिला जारी रहा।