पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईएमए के जिला उपाध्यक्ष बनने पर डॉ. सविता वर्मा को किया सम्मानित

आईएमए के जिला उपाध्यक्ष बनने पर डॉ. सविता वर्मा को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ सविता वर्मा को बुके देकर सम्मानित करते रजरप्पा प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य।

रजरप्पा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आईएमए उपाध्यक्ष से मिलकर बुके सौंपा

भास्कर न्यूज़ | रजरप्पा

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रामगढ़ जिला के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ सविता वर्मा को रजरप्पा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वागत किया। सोमवार शाम क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों ने मातृका सेवा सदन जाकर उनसे मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान रजरप्पा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश गोल्डी ने कहा, आईएमए का जिला उपाध्यक्ष बनना हमलोगों के लिए गौरव की बात है। डॉ श्रीमती वर्मा से चितरपुर में हेल्थ कैंप लगाने में सहयोग मांगा। इस पर उन्होंने सहमति दी। इसके बाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।

मौके पर क्लब के संरक्षक प्रदीप वर्मन, सचिव राजेश पांडेय, महासचिव संजय नायक के अलावे शिवशंकर तिवारी, निरंजन महतो, अनीस, इमरान अंसारी, जयप्रकाश प्रसाद, मनोज महतो, सत्यप्रकाश, गुड्डू ओबेदुल्ला, विवेक कुमार समेत कई सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...