पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्कृत ज्ञान परीक्षा में हर्ष और संदीप अव्वल, मिला पुरस्कार

संस्कृत ज्ञान परीक्षा में हर्ष और संदीप अव्वल, मिला पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते अतिथि और मौजूद अन्य।

भास्कर न्यूज़ |रजरप्पा

गायत्री परिवार द्वारा संचालित संस्कृत ज्ञान परीक्षा में विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा के हर्ष कुमार और संदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि आठवीं के प्रभात कुमार महतो तथा सातवीं की निशा कुमारी द्वितीय और पांचवीं क्लास के निखिल कुमार एवं अंजनी प्रसाद सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी सफल छात्रों को सोमवार को पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार प्रातः कालीन वंदना सभा के दौरान गायत्री परिवार के रामवृक्ष पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया, कक्षा पांच के सानू गुप्ता, अनूप कुमार, अभिषेक कुमार तथा नौवीं की छात्रा प्रियांशी को रामगढ़ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान 21 अप्रैल को पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूली बच्चों के इस सफलता पर प्राचार्य संजीव कुमार ने खुशी का इजहार करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

खबरें और भी हैं...