पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चैनगडा में शांतिपूर्ण 77 प्रतिशत हुआ मतदान

चैनगडा में शांतिपूर्ण 77 प्रतिशत हुआ मतदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भदानीनगर | रामगढ़ जिला में पहली बार हो रहे नगर परिषद चुनाव चैनगडा में सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर मतदाता सुबह सात बजे से ही अपना वोट देने के लिए अपने बूथ में लंबी लाइन लगाकर खड़े हो गए। पहली बार नप चुनाव को लेकर लोग उत्साहित देखने को मिले। चैनगडा में दो स्कूलों में मतदान केंद्र बनाया गया था। नव प्राथमिक विद्यालय नीचे टोला चैनगडा में वार्ड संख्या 17 में एक और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चैनगडा वार्ड संख्या 18 में तीन बूथ बनाया गया था। वार्ड संख्या 17/1 में कुल मतदाता की संख्या 552 थी । इसमें 439 मत पड़े। इधर वार्ड संख्या 18/1 में 1022 मतदाता थे जिसमें 783 मत पड़े, 18/2 में 935 मतदाता थे जिसमें 741 मत पड़े और 18/3 में 1062 मतदाताओं में से 794 लोगों ने मत का प्रयोग किया। मतदान को लेकर चुनाव अधिकारियों का दौरा बूथ में होता रहा। वार्ड 18 के सभी बूथों में रामगढ़ डीडीसी सुनील कुमार, ज्योत्सना सिंह, आब्जर्वर मिथलेश प्रसाद, शिवेंद्र प्रसाद सिन्हा, पतरातू एसडीपीओ श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे, मजिस्ट्रेट शिवनाथ सेठ, सीओ अजय तिर्की ने निरीक्षण किया। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को संपन्न कराने को लेकर भदानीनगर ओपी प्रभारी अर्जुन उरांव, बासल थाना प्रभारी विमल प्रकाश तिर्की, सअनि लालु उरांव, सअनि दिनेश सिंह सहित सैप के जवान दल बल के साथ मुस्तैद थे।

खबरें और भी हैं...