मारवाड़ी महिला समिति की कमान उर्मिला को
मारवाड़ी महिला समिति के 28 वां स्थापना दिवस सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार की देर शाम रांचीरोड स्थित अरिहंत होटल के सभागार में किया गया। जिसका शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष अरूणा भगनिया, संरक्षिका अरूणा जैन सहित अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।
वहीं रेखा अग्रवाल और पुष्पा मित्तल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रांतीय अध्यक्ष अरूणा भगनिया ने समिति के सदस्यों ने सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस दौरान सत्र 2018-20 की अध्यक्ष उर्मिला साह, सचिव ममता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रेखा मित्तल, पीआरओ बबीता बरेलिया सहित समिति के सदस्यों को पदभार ग्रहण कराया गया। मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष उषा परसुरामपुरिया ने नए अध्यक्ष उर्मिला साह को विधिवत प्रभार सौंपा। प्रभार ग्रहण के बाद नए अध्यक्ष ने समिति के सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए सामाजिक कार्यों में सहयोग करने की अपील की। समिति के सदस्यों द्वारा चलाए गए नेत्रदान कार्यक्रम की उन्होंने सराहना भी की। नवमनोनीत अध्यक्ष के संबोधन के बाद समिति की स्मारिका ज्योति पुंज का अतिथियों ने विमोचन किया। समारोह में सदस्यों ने नुक्कड़-नाटक के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मौके पर पूजा बरेलिया, हजारीबाग अध्यक्ष आशा विनायका, सरिता सेठी, रजनी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मीना गोयल, संगीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, ललिता जैन, मधु अग्रवाल, सुधा गोयल, सुनीला शर्मा, विमला जालान, इंद्रा पाटनी, शारदा अग्रवाल शामिल थीं।
समिति का 28 वां स्थापना दिवस सह शपथ ग्रहण समारोह मना, ममता बनी सचिव
समारोह का शुभारंभ करतीं मुख्य अतिथि अरूणा भगनिया।