पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 को उज्ज्वला दिवस पर 100 लोगों में बंटेगा गैस सिलेंडर, चूल्हा

20 को उज्ज्वला दिवस पर 100 लोगों में बंटेगा गैस सिलेंडर, चूल्हा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को होटल स्पाइस गार्डेन के सभागार में क्षेत्र के गैस वितरकों के साथ बैठक की। इस दौरान 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस पर जिले के सभी प्रखंड में शिविर लगाकर एक सौ लाभुकों के बीच गैस चूल्हा और सिलेंडर वितरण का निर्देश दिया गया। शिविर के दौरान लाभुकों के बीच गैस के उपयोग और रख-रखाव को लेकर सुरक्षा जागरूकता शिविर के आयोजन पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने गैस वितरकों से कहा कि शिविर के दौरान शिकायत पुस्तिका भी रखें, जिसमें ग्राहक अपनी बातों को रख सकें। बैठक में मुख्य रूप से एचपी गैस के डीएनओ कुंदन कुमार, डीजीएम दिलीप कुमार रे, रामगढ़ गैस एजेंसी के अरूण कुमार मंडल, पदमावती गैस एजेंसी के सौरभ जैन सहित कई गैस वितरक शामिल थे।

खबरें और भी हैं...