- Hindi News
- National
- झामुमो प्रत्याशियों के पक्ष में विधायक, पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष ने गांव गांव में की सभा
झामुमो प्रत्याशियों के पक्ष में विधायक, पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष ने गांव-गांव में की सभा
रामगढ़/ कुजू | रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र से झामुमो समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के पक्ष में शुक्रवार को मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल व पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने कई स्थानों पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि झामुमो की उपज झारखंड की धरती से हुई है। एकमात्र झामुमो पार्टी ही झारखंड व यहां के लोगों का विकास कर सकती है। झामुमो के समर्थित प्रत्याशी प्रबल दावेदार के रूप में है। जनता इन्हें अपना आशीर्वाद दे ताकि पार्टी व हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत मिल सके। क्षेत्र का चौमुखी विकास के लिए नेताओं ने मतदाताओं से आगामी 16 तारीख को तीर धनुष पर मोहर लगाकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिव कुमार व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरुण कुमार कुशवाहा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। नेताओं ने बोंगावार, दिगवार, पोचरा, सेवटा, पैंकी, सांडी आदि क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित किया।मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद किस्कु, केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, जिला सचिव भुवनेश्वर महतो भुन्नू, मोहरलाल महतो, खगेश्वर महतो, राजनाथ महतो, पप्पू महतो, पुनीत करमाली, बसंत महतो आदि मौजूद थे। दूसरी ओर सिरका मुख्य अतिथि गोमिया पूर्व विधायक योगेन्द्र महतो , जिला अध्यक्ष श्री बिनोद किस्कु ने शिव कुमार और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरुण कुशवाहा के पक्ष में वोट मांगे और दोनों प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया। इनके साथ फूलचंद हेम्ब्रम, नरेश हांसदा, विश्राम मांझी, विजय किस्कु, सोमदेव करमाली, कुंवर महतो, बरतू करमाली, बिनोद चौधरी, मंटू करमाली,विजय बेदिया, लखनलाल महतो,त्रिवेणी प्रजापति, लाल खान, बिनोद गुप्ता आदि मौजूद थे।