राजद प्रत्याशियों ने जनता के बीच चलाया जनसंपर्क अभियान
रामगढ़ | नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित को लेकर राजद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरी करमाली और उपाध्यक्ष निसार अहमद ने शुक्रवार को राजद नेताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान राजद नेताओं ने बोंगाबार, दिगवार,बुद्ध बाजार,अरगडा, सिरका , हेंसला, मनुवा, पुलसराय सहित कई स्थानों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष अमरेश गणक, अनुशासन समिति के अध्यक्ष गिरधारी गोप, प्रदेश महासचिव शाहिद सिद्दीकी, हजारीबाग प्रभारी रमेश प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव अरुण राय, प्रेम कुमार साहू, रिजवान खान, मनोज, श्रमिक नेता मोहम्मद जब्बार, भानु प्रताप यादव, बबलू खान मोहम्मद, कमाल खान, ग्रामीण अध्यक्ष अकबर खान, मांडू प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद इशाक, नगर अध्यक्ष अशोक यादव, नीलकमल राय भाजपा की सरकार को जनविरोधी बताते हुए राजद नेताओं को जिताने का आह्वान किया।