पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झामुमो ने मस्जिद टोला बरकाकाना में किया जनसंपर्क

झामुमो ने मस्जिद टोला बरकाकाना में किया जनसंपर्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना | रामगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर शुक्रवार को बरकाकाना मस्जिद टोला में झामुमो ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी क्रमशः शिव कुमार करमाली व अरूण कुमार कुशवाहा के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी व आजसू मुसलमानों को केवल अपने बोट बैंक के रूप में उपयोग करती है। जिस कारण आज मुस्लिम समाज के लाेग विकास की दौड़ में पीछे है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ही मुसलमानों के प्रति सोच रखने वाली एकमात्र पार्टी है। मौके पर झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, खुर्शीद आजम, रंजीत बेसरा, शांति गिरी, जावेद इराकी, अनिल नायक, गुड़िया, मीना करमाली, जितेन्द्र गिरी, बिनोद महतो, मुकेश राउत, श्याम विश्वकर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...