प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की कलश यात्रा में लगे जयकारे
रामगढ़ प्रखंड के दोहाकातू पंचायत अंतर्गत बुढ़ाखुखरा गांव के नवनिर्मित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया। बुधवार की सुबह मंदिर से कलश यात्रा निकल कर रामगढ़ जेल के पास नदी पहुंची। यहां, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञाचार्य आचार्य कृष्णा, उपाचार्य प्रधान पुजारी महामाया देवी मंदिर के आचार्य दिनेश पाठक व अन्य ब्राह्मणों ने पूजन कराया। महिला श्रद्धालुओं ने कलश में जल उठाकर 12 किमी पैदल चल कर महायज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयश्रीराम-जय हनुमान के जयकारे से वातावरण गूंजायमान होता रहा। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, पंचायत मुखिया कलावती देवी, आजसू जिला सचिव मनाेज कुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा व अन्य अतिथि शामिल हुए। मंदिर में आचार्य कृष्णा ने मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को चुनरी ओढ़ा और तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। कलश स्थापना के साथ 18 से 20 अप्रैल तक होने वाले महायज्ञ का अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। मौके पर दामोदर महतो, धनेश्वर महतो, राजेंद्र महतो, प्रकाश प्रभाकर, शैलेश चौधरी, चिंतामणि पटेल, किशुन मुंडा, बिनोद कुशवाहा, देवधारी महतो, डिया महतो, संतोष निराला, नंदकिशोर दांगी, राजेंद्र रमन, मनोज महतो के अलावा यज्ञ समिति अध्यक्ष प्रदीप महतो, उपाध्यक्ष रोहन लाल महतो, सचिव भरत महतो, सह सचिव किशोर कुमार महतो, कोषाध्यक्ष दिनेश महतो, महिला समिति अध्यक्ष सबीता देवी, उपाध्यक्ष राजवंती देवी, सचिव चमेली देवी, सह सचिव सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष निरोला देवी, अशोक महतो, जयनंदन महतो, अमरलाल महतो, रवींद्र महतो, मोतीलाल महतो, टिंकू महतो, गोदन महतो सहित अनेक महिला श्रद्धालु मौजूद थीं।