एटीएम में कैश की किल्लत रही, परेशानी
शहर के ज्यादातर एटीएम में मंगलवार को कैश का रहा अभाव है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। एक एटीएम से दूसरे एटीएम का ग्राहक चक्कर लगाते रहे। किसी में कैश नहीं तो, काेई ऑउट आफ आर्डर था। वहीं कई एटीएम का शटर डाउन था। हालांकि बैंक खुलने पर करीब 12 बजे के बाद ज्यादातर एटीएम में पैसे उपलब्ध हाे गए। जिसके बाद ग्राहकों को एटीएम से कैश मिलने शुरू हुए। जिससे ग्राहकों ने राहत महसूस की। मंगलवार को शहर के 12 एटीएम की पड़ताल की गई। जिसमें बिजुलिया स्थित कैनरा बैंक एटीएम ,आईसीआईसीआई एटीएम, मेन रोड के मेन ब्रांच पीएनबी एटीएम , थाना चौक के सिंडिकेट बैंक एटीएम बंद पाया गया। वहीं बिजुलिया और मेन रोड़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम खुला था, लेकिन उसमें से पैसे नहीं थे।
अनुमंडल कार्यालय के समीप एसबीआई, प्रखंड कार्यालय रामगढ़ के समीप एचडीएफसी, मिलिट्री कैंप गेट मेनराेड के सामने आईडीबीआई ,मेन रोड एसबीआई मेन ब्रांच , झंडा चौक के निकट यूनियन बैंक ,थाना चौक आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम खुले थे। लेकिन सुबह में इन एटीएम में पैसे नहीं निकल रहे थे। 12 बजे बाद इन एटीएम से पैसे निकले शुरू हुआ। इधर, एलडीएम संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को वाेटिंग के कारण एटीएम में पैसा नहीं डाला जा सकता था। इससे ग्राहकों काे परेशानी हुई हाेगी। मंगलवार की सुबह एटीएम में एक एक कर पैसा डाला गया।
पीएनबी का बंद पड़ा एटीएम।
एसबीआई सिरका एटीएम 6 दिनों से बंद
सिरका | कोयलांचल के भारतीय स्टेट बैंक सिरका में बीते 6 दिनो से लगातार एटीएम में पैसे नहीं होने के कारण यहां के बैंक एटीएम धारकों का सिर दर्द बढ़ता ही जा रहा है। बैंक एटीएम वालोे को पैसों की निकासी के लिए रामगढ़, कुजू, भुरकुंडा, गिद्दी आदि क्षेत्र के विभिन्न एटीएम में जाना पड़ रहा है। मंगलवार को सिरका एटीएम ग्राहक संतोष तिवारी ने बताया कि सिरका व अरगडा एटीएम में भटकने के बाद रामगढ़ एटीएम से कतार लगाकर पैसे निकाला, इससे मेरा काफी समय नष्ट हो गया।