पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेली मार्केट के तौर पर विकसित होगा कुजू साप्ताहिक बाजार

डेली मार्केट के तौर पर विकसित होगा कुजू साप्ताहिक बाजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुजू | रामगढ़ जिला प्रशासन ने कुजू साप्ताहिक बाजार को डेली मार्केट के रूप में विकसित करने के योजना पर कार्य प्रारंभ कर दिया है। रामगढ़ उपायुक्त राजेश्वरी बी के निर्देश पर मंगलवार को सर्वे टीम ने कुजू बाजार का सर्वे किया। सर्वे रिपोर्ट को नगर विकास विभाग को सौंपने के बाद बहुत जल्द उक्त बाजार भूमि पर डेली मार्केट कांप्लेक्स सहित बाजार का सुंदरीकरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उक्त भूमि पर भूमि माफियाओं का भी आंख लगी हुई है। फर्जी दस्तावेज बनाकर भूमाफिया उस जमीन को हड़पने के चक्कर में लगे हुए हैं।

इस संबंध में मांडू सीओ ललन कुमार ने बताया कि फिलहाल हमारे संज्ञान में कुजू बाजार को विकसित करने को लेकर कोई योजना नहीं आई है। हो सकता है रामगढ़ नगर विकास विभाग के द्वारा कुजू साप्ताहिक बाजार को विकसित करने का योजना हो।

खबरें और भी हैं...