पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क हादसे में युवक की मौत एक घायल, विरोध में सड़क जाम

सड़क हादसे में युवक की मौत एक घायल, विरोध में सड़क जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | रामगढ़ फोरलेन बायपास के कोठार में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के सहयोग से घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने संजय साव को मृत घोषित कर दिया। पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि इलाज के लिए घायल युवक को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 9:30 बजे फोर लाइन बाईपास के कोठार में अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। इसमें बाइक सवार कोठार निवासी संजय साव व सुनील कुमार नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। रामगढ़ एसपी, एसडीओ और दूसरे अधिकारी लोगों को समझाने में लगे रहे।

खबरें और भी हैं...