पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम के जनसंवाद से पहले गौरवपथ निर्माण का बोर्ड लगाया, काम अब तक शुरू नहीं

सीएम के जनसंवाद से पहले गौरवपथ निर्माण का बोर्ड लगाया, काम अब तक शुरू नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में लोकसभा उपचुनाव से पहले विकास कार्यों में तेजी दिखाई दी थी। ग्राम पंचायत चौमा में एक किलोमीटर लंबे गौरव पथ का साठ लाख रुपए की लागत से निर्माण मंजूर कर ठेकेदार को टेंडर जारी कर दिया गया।

लोकसभा के उपचुनाव से पूर्व रामगढ़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम से पूर्व ही ठेकेदार ने चौमा गांव में गौरव पथ के निर्माण कार्य की जानकारी संबंधी बोर्ड सड़क किनारे दीवार के सहारे लगवा दिया। बोर्ड पर कार्य शुरू होने की तिथि 13 नवंबर 2017 और कार्य पूरा होने की तिथि 12 मई 2018 अंकित है। जबकि कार्य आज तक शुरू ही नहीं हुआ। बोर्ड पर जिन अधिकारियों और ठेकेदारों के ना अंकित है उनमें से सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता का स्थानांतरण हो चुका है। भास्कर संवाददाता ने जब बोर्ड पर लिखे ठेकेदार व कनिष्ठ अभियंता के मोबाइल पर संपर्क करना चाहा लेकिन इनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

कई गौरवपथ में पटरी व नालियों का निर्माण नहीं, हो चुका है विरोध

अलावड़ा में बनाए गए गौरव पथ में पटरी और नालियों का निर्माण ही नहीं कराया गया है। मिलकपुर में बनाए गए गौरव पथ में एक तरफ बिना पटरी के गौरव पथ के साथ साथ में नाली बनवाईं गई है। गौरव पथ में धांधली को लेकर पंचायत समिति की बैठकों में सरपंच संघ द्वारा अनेक बार विरोध दर्ज कराया गया। नौगांवा में भी गौरव पथ में धांधली को लेकर प्रधान आभा जैन के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था।

अलावड़ा. चौमा गांव में गौरव पथ निर्माण कार्य शुरू करने का लगाया बोर्ड।

अब एक्सईएन ने कहा-ठेकेदार कार्य पूर्ण तिथि से पहले बना देगा गौरवपथ

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता श्रीराम मीणा ने बताया कि चौमा में ठेकेदार एक दो रोज में कार्य शुरू कर देगा और कार्य पूरा होने की तिथि तक कार्य पूरा कर दिया जाएगा। गौरव पथ में जहां जगह होगी वहां पर पटरी और नालियों कार्य निर्माण कराया जा सकता है। जहां जगह ही नहीं है वहां कैसे करवा सकते हैं। ग्राम पंचायतें यदि जगह उपलब्ध करवा दें तो ही पटरी और नालियों का निर्माण हो सकता है।

खबरें और भी हैं...