पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गाेनंदी विवाह में 51 जोड़ों ने कराया कामधेनु का नंदी के साथ विवाह

गाेनंदी विवाह में 51 जोड़ों ने कराया कामधेनु का नंदी के साथ विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को आयोजित गोनंदी विवाह के धार्मिक आयोजन में अलवर शहर व रामगढ़ कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे गोमाता प्रेमियों ने गाय को कामधेनु काे बेटी मानते हुए कन्यादान किया। वहीं जामाता नंदी का मां भगवती व भोलेनाथ सहित आह्वान किया। सुबह 8 बजे से प्रारंभ धार्मिक आयोजन में 51 जोड़ों काे वैदिक रीति से दश विध स्नान कराया गया। इसके बाद यज्ञोपवीत धारण कराते हुए गणेश वंदना के साथ रूद्राभिषेक कराया गया। दोपहर 12 से 3 बजे तक भागवत ज्ञान कथा के बाद कस्बे के लाेगाें ने नंदी की बारात की अगवानी की। अलवर शहर, गांव मस्ताबाद सनातन गोशाला सहित कई क्षेत्रों से पहुंची नंदी की बारात की अगवानी में कस्बे के धर्म प्रेमियों ने की। नौगांवा तिराया स्थित संस्कार वैली पब्लिक स्कूल से नंदी की बारात काे मुख्य बाजारों से होते हुए गोविंदगढ़ मोड़ स्थित विवाह स्थल अग्रवाल धर्मशाला लाया गया। यहां अनंत श्री विभूषित मां योग योगेश्वरी यति, पंच दश नाम जूना अखाड़ा महाशक्तिपीठ कानपुर व अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भारतीय किसान संघ गजेंद्र सिंह, कथावाचक पं.विष्णुदत्त शर्मा सहित कस्बे के लाेगाें ने तोरण द्वार पर नंदी का स्वागत किया। बारात स्वागत के बाद बीते सात दिन से गांव-गांव व घर-घर गणेश स्थापना, हल्दात, चाक-भात व मैल मांडा अादि वैवाहिक उत्सव मना रहे परिवारों व जोड़ों द्वारा लिखवाकर रखी गई लग्न पत्रिकाओं काे मुख्य विवाह स्थल पर पढ़ा गया। विवाह की सभी रस्मों के बाद अंत में गोधुली बेला में गाेनंदी का पाणिग्रहण संस्कार कराते हुए कन्यादान किया गया। विवाह रस्मों के बाद कामधेनु विवाह का संकल्प लेकर उपवास करने वाले सभी 51 जोड़ों सहित नंदी बारात में शामिल लाेगाें ने सामूहिक भंडारे में भोजन किया।

धर्म-समाज

रामगढ़. तोरण द्वार पर जामाता नंदी व बारातियों का स्वागत करती योगी योगेश्वरी यति व अन्य।

खबरें और भी हैं...