- Hindi News
- National
- नगर परिषद चुनाव आज, 90 बूथों पर 81742 मतदाता करेंगे वोटिंग, सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी
नगर परिषद चुनाव आज, 90 बूथों पर 81742 मतदाता करेंगे वोटिंग, सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी
नगर परिषद रामगढ़ चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान सोमवार को होगा। इसके लिए रविवार को रामगढ़ कॉलेज मैदान परिसर से पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामाग्री के साथ रवाना किया गया। डीसी राजेश्वरी बी , एसपी डॉ. ए विजया लक्ष्मी ने मतदान में लगे अधिकारियों, पुलिस जवानों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए आयोग के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए।
केंद्र में मतदाता के अतिरिक्त किसी को प्रवेश न दिया जाए। निर्धारित समय से हर हाल में मतदान शुरू करा दिया जाए। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पहले डीसी ने ईवीएम के साथ ही कर्मियों को दिए जा रहे चुनाव सामग्रियों का जायजा लिया। यहां डीडीसी सुनील कुमार, एसी विजय कुमार गुप्ता, एसडीओ अनंत कुमार, डीआरडीए निदेशक ज्योत्सना सिंह , डीटीओ संजीव कुमार, श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।