पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पतरातू में 150 कराटेकारों ने लिया प्रशिक्षण

पतरातू में 150 कराटेकारों ने लिया प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | पतरातू के नर्सरी स्कूल परिसर में रविवार को कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मॉडर्न मार्शल आर्ट कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित इस शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 150 कराटेकारों ने भाग लिया और प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिन्हें संस्था के मुख्य प्रशिक्षक सेंसी विकास पाठक ने काता, किहॉन और कुमिते प्रशिक्षण दिया। इसके अलावे कराटेकारों को कुबुडो हथियार के साथ साथ लाठी, टोंफा और तलवार चलाकर आत्म रक्षा करने के तकनीक से अवगत कराया गया। रामगढ़ जिला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं ने इस प्रशिक्षण में काफी रूचि दिखलाई।

खबरें और भी हैं...