पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हमारा कर्तव्य

गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हमारा कर्तव्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोधमा में रविवार को ग्रामवासियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता दिलीप यादव ने की और संचालन राजेश बेदिया ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया सेल के झारखंड प्रदेश संयोजक सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस मौजूद थे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बारी-बारी से धनंजय कुमार पुटूस को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जल्द ही उपायुक्त रामगढ़ से मिलकर इन समस्याओं के समाधान कराने का कोशिश करूंगा। धन्यवाद ज्ञापन गोपाल बेदिया ने दिया। मौके पर रिंकी कुमारी,गौरी देवी,बसंती देवी,संजू देवी,शीला देवी,अमित गुप्ता,विक्की श्रीवास्तव,राजेश बेदिया,देवनारायण,पंचम साह, गीता देवी,सुमन देवी, डोली देवी,जिरबा देवी,सरस्वती देवी,संतोषी देवी आदि लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...