धूमधाम से हुई मंडा पूजा
रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कैथा के कुसुम टोला में मंडा पूजा धूमधाम से की गई। यहां, शिव भक्तों ने आस्था व भक्ति से भगवान शिव की आराधना की। भक्तों ने पूजन के बाद अंगारों में चलकर फूल कुंदी परंपरा को किया। यहां, मुख्य अतिथि नगर परिषद के आजसू के उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी मनोज कुमार महतो व विशिष्ट अतिथि विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने संयुक्त रूप से छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार महतो ने कहा कि मंडा पूजा हमारी समृद्ध संस्कृति व परंपरा का परिचायक है। मेला आयोजन से लोगों में आपसी भाईचारा व सौहार्द बढ़ता है। पूजा में वार्ड 26 के वार्ड सदस्य प्रत्याशी देवधारी महतो, वार्ड 27 के कैलाश महतो, वार्ड 26 के प्रत्याशी राधा महतो व मंडा पूजा समिति सदस्य सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।