पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रचार का शोर थमा,आज कर्मी होंगे रवाना

प्रचार का शोर थमा,आज कर्मी होंगे रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को ईवीएम कोषांग में मतदान कराने संबंधित रिहर्सल भी किया गया। वहीं मतदान को लेकर रविवार की सुबह मतदानकर्मियों को रामगढ़ कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। मतदानकर्मियों के बीच सुबह आठ बजे से ईवीएम और चुनाव सामाग्री बंटेगी। वहीं उन्हें किस बूथ पर मतदान कराया जाना है इससे संबंधित पत्र दिया जाएगा। ईवीएम कोषांग में डीसी राजेश्वरी बी ने तैयारियों का जायजा लिया और सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया। इस अवसर पर सभी आरओ, एआरओ से सहित जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। मतदान 16 अप्रैल को होगा। मतदाता अध्यक्ष , उपाध्यक्ष पद और 32 वार्ड पार्षदों के किस्मत का फैसला करेंगे। 20 अप्रैल को वोटों की गिनती और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

रामगढ़ शहर के प्रखंड मुख्यालय मध्य विद्यालय केंद्र जहां मतदान होगा।

रैली और सभा के माध्यम से जनता से जुड़ने की कोशिश
रामगढ़ नगर परिषद चुनाव के अंतिम दौर में सभी प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार की शाम भोंपू का शोर थम गया। चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद प्रत्याशी और समर्थक डोर टू डोर जनसंपर्क में जुट गए हैं। निर्णायक दौर में बाजी पलटने के हर दांव आजमाए जा रहे हैं। दलीय आधार पर चुनाव होने के कारण प्रचार के अंतिम दिन शक्ति प्रदर्शन की जबरदस्त होड़ मची। आजसू, भाजपा, कांग्रेस , झामुमो ,जेवीएम, राजद सहित अन्य दलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समर्थन में बाइक रैली व जुलूसों का सिलसिला पूरे दिन चला। झंडा-बैनर के साथ निकले प्रत्याशी और समर्थकों ने अपनी-अपनी जीत पक्की करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।

खबरें और भी हैं...