डॉ अंबेडकर के विचारों व मूल्यों को आत्मसात करने की जरूरत : चंद्रप्रकाश
डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आहत हैं एससी-एसटी : हेमंत
भुरकुंडा | भुरकुंडा पेट्रोल पंप स्थित अंबेडकर स्थल में शनिवार को संविधान रचयिता बाबा साहब डाॅ भीम राव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हजारीबाग जिप सदस्य संजीव बेदिया, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, बालेश्वर राम उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि संविधान रचयिता भारत र| डाॅ भीमराव अंबेडकर ने समता मूलक समाज की स्थापना करने का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के फैसले से एससी-एसटी काफी आहत हुए हैं। पूरे देश में एससी-एसटी की संख्या 39 प्रतिशत है। इसमें से 55 प्रतिशत लोग बेवजह जेल में बंद है। उन्होंने कहा कि राज्य में एससी-एसटी का जो शक्ति प्रदत्त है वह अक्षरस: लागू होना चाहिए। पारा शिक्षकों के मामले पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में संवेदनशीलता के साथ पारा शिक्षकों की मांगों पर विचार किया। आज सात से आठ हजार प्राइमरी स्कूल बंद किए जा रहे हैं। राज्य में बद से बदतर स्थिति उत्पन्न हो गयी है। विकास का कोई कार्य नहीं हो रहा है। मौके पर मुकेश राउत, मनोज गुप्ता, आजाद भुइयां, अजय पासवान, अजय कुमार, विजय राम, अनिल पासवान, जगरनाथ पासवान, संतोष उरांव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
डाॅ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंचासीन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ।
बलकुदरा में में भी मनी अंबेडकर जयंती
बलकुदरा| पंचायत भवन में शनिवार को अंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के तहत पंचायत की मुखिया लीला देबी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम के तहत ग्रामीण बच्चों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के तहत आरती देबी, अनिता देबी, भोला यादव, मोनित मुंडा, राज कुमार मुंडा, रोशनी कुमारी, सहित अन्य ने डॉ अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।
जुलूस में शामिल लोग ।
कोयलांचल में निकाला गया जुलूस
भुरकुंडा| कोयलांचल भुरकुंडा, भदानीनगर और बासल क्षेत्र में शनिवार को बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी जीसी साहा ने माल्यार्पण किया। एससीएसटी ओबीसी कौंसिल द्वारा रीवर साइड से मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। जुलूस भुरकुंडा के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया। जुलूस में विश्वनाथ करमाली, विष्णु कुमार, नरेंद्र राम, संजय करमाली, राजन करमाली, राजेश महली, संजय राम, मिथिलेश टुडू, अभिषेक कुमार, देवलाल मुंडा, संतोष उरांव, शशि मुंडा, गोविंद बड़ाईक, राजमोहन मुंडा, कुलदीप राम, सूरज करमाली, सुनील नायक, दिवाकर गोप सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
किड्ज ए जूनियर स्कूल में मनी अंबेडकर जयंती
पतरातू | पतरातू के कोतो स्थित किड्ज ए जूनियर स्कूल में शनिवार को अंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक राकेश कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. अंबेडकर को सामाजिक न्याय का मसीहा बताया। साथ हीं कहा कि उन्होंने देश को नई राह दिखलाई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा स्पीच, वाद विवाद प्रतियोगिता, कविता, अनमोल वचन प्रस्तुत किया गाय। शिक्षकों द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मौके पर संगीता सिंह, दिव्या सिंह, आकाश कुमार, अर्चना शर्मा, मेघा कुमारी, आरती कुमारी, सिमरन अफसाना, रूबीना, प्रगति, कविता, चांदनी आदि मौजूद थे।