पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास कार्यों को देख विपक्ष हताश

विकास कार्यों को देख विपक्ष हताश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य में तेजी से हो रहे विकास कार्यों को देख विपक्षी हताश होकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। देश और राज्य में तेजी से हो रहे विकास को देखते हुए उग्रवादी मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। इससे बहुत जल्द राज्य से उग्रवाद का सफाया हो जाएगा। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल और जिला प्रभारी प्रेम सिंह ने शनिवार को जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशी रामगढ़ नगर परिषद के चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

रामगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद बेदिया और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रंजीत पांडे भारी मतों से विजय होंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पिछले सरकार ने 68 वर्षों में आठ लाख लोगों के घर में बिजली देने का काम किया था। हमारे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केवल 3 वर्षों में 11 लाख घरों में बिजली पहुंचा दिया है। 2018 के अंत तक राज्य के सभी घरों में बिजली पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पहले बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ते थे लेकिन मुख्यमंत्री रघुवर दास के पहल पर स्कूलों में बेंच डेस्क पहुंच गया है। बेंच डेस्क भी स्थानीय लोगों के द्वारा बनवाया गया है। मुख्यमंत्री गांव, प्रखंड एवं प्रमंडलों में जाकर लोगों से सलाह कर बजट बनाने का काम किया है। राज्य सरकार ने जनता की मांग पर बजट बनाया है। उन्होंने कहा कि खूंटी जिला में पत्थरगढ़ी के नाम से गरीब लोगों से विदेशी ताकते अफीम का खेती करवा रही है। भाजपा राज्य में होने वाले निकाय चुनाव में विकास एवं रोजगार के नाम पर वोट मांग रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में विकास के मामले में झारखंड दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। राज्य में हो रहे विकास को देखते हुए विपक्षी हताश और निराश होकर अनर्गल बयानबाजी करते हैं। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आनंद बेदिया और रंजीत पांडेय की जीत तय है। भाजपा रामगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्प है। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.संजय सिंह, राजू चतुर्वेदी, बिरसा हसदा, रविंदर शर्मा, प्रवीण कुमार सोनू, नंदलाल महतो सहित कई भाजपा नेता शामिल थे।

प्रेसवार्ता करते प्रदेश प्रवक्ता और जिला प्रभारी।

कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रत्याशी घर घर घूमे, विजय दिलाने का मांगा आशीर्वाद
रामगढ़ |नगर परिषद अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश मुंडा और उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी मुकेश यादव के साथ शनिवार जिला परिषद सदस्य सह आंदोलनकारी नेत्री ममता देवी ने जनसंपर्क किया। इस दौरान दोनों उम्मीदवारों के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता मतदाताओं के घर घर पहुंचे। दिनेश और मुकेश ने विजयी दिलाने का आशीर्वाद लोगों से मांगा। जनसंपर्क के दौरान काफी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद थे।

इस क्रम में कोठार के जनसभा को भी संबोधित करते हुए मुकेश यादव ने कहा कि आप हमें विजयी बनाते हैं तो आपसबों के राय से विकास की लंबी लकीर खींचने का काम करेंगे। मौके पर पार्षद ममता देवी ने कहा कि आप सबों को साफ छवि और जनता के सुख दुख में हमेशा साथ रहनेवाले प्रत्याशियों को चयन करना है। दिनेश और मुकेश हमेशा आपके सेवा में तत्पर रहेगें। इन्हें एक मौका देकर देखें। मौके पर शहजादा अनवर, संजय साव, अमजद अंसारी, रितेश चौधरी, हिनू मुंडा, दिनेश सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

आजसू ने मंत्री के नेतृत्व में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन निकाली बाइक रैली
कुजू | रामगढ़ नगर परिषद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आजसू समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समर्थन सूबे के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को बाइक रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी युगेश बेदिया व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज महतो मंत्री के साथ-साथ रैली में आगे आगे चल रहे थे। इस दौरान मंत्री ने मांडू प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के पैंकी, बुढ़ाखाप, दिगवार, पोचरा, बोंगावार, सांडी, सेवटा, मरार आदि क्षेत्रों में रैली निकाल कर उन्होंने जनता से प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रैली में रौशनलाल चौधरी, रफीक अनवर, जिलाध्यक्ष विजय साहू, जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, 20 सूत्री उपाध्यक्ष तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो, अरविंद कुमार, छोटू सिंह, राजेश महतो, देवा महतो, डब्लू महतो, मनोज कुमार, जयकिशोर महतो, हरिर|म साहू समेत सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ता रैली में शामिल थे।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल और जिला प्रभारी प्रेम सिंह ने जिला कार्यालय में कहा कि नगर परिषद के चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे
आजसू ने बाइक रैली से किया प्रत्याशी युगेश व मनोज के पक्ष में जनसंपर्क
रामगढ़ | रामगढ़ नगर परिषद चुनाव में आजसू पार्टी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी युगेश बेदिया व उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी मनोज कुमार महतो के पक्ष में बाइक रैली निकाली गई। आजसू ने दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में भारी जन समर्थन दिखाया। मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी सहित पार्टी के सभी जन प्रतिनिधियों और नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। कैथा गांव से मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी बाइक से हजारों कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ नगर परिषद क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान मंत्री ने कोठार के बाबा साहेब अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाइक रैली से आजसू ने जन समर्थन का शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं, आजसू ने दोनों प्रत्याशी युगेश व मनोज को जिताने का संकल्प लिया। रैली में बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी, केंद्रीय महासचिव रफीक अनवर, मांडू विधान सभा प्रभारी तिवारी महतो, जिप अध्यक्ष रामगढ़ ब्रह्मदेव महतो, जिप सदस्य गोपाल चौधरी, नरेश महतो, जिला अध्यक्ष विजय कुमार साहू, कार्यकारी अध्यक्ष अमृत लाल मुंडा, उपाध्यक्ष विमल बुधिया, समाजसेवी चंद्रशेखर महतो, नुरुल्लाह अंसारी, विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो, चिंतामणी पटेल, अरुण कुमार महतो, अमरलाल महतो, धर्मेंद्र साव भोपाली, हरिर|म साहू, नीरज मंडल, सज्जन पारिक, द्वारिका महतो, विभन सिंह, पंकज वर्णवाल, राजेंद्र महतो, डबलू् महतो, देवा महतो, देवधारी महतो, मनोज कुमार महतो सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।

चुनाव में जीत सुनिश्चित के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने किया रोड शो
रामगढ़| चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी आनंद बेदिया और रंजीत पांडेय ने नगर परिषद क्षेत्र में रोड शो और पदयात्रा किया। पदयात्रा के दौरान भाजपा प्रत्याशियों ने बरकाकाना,घुटुआ सीसीएल क्षेत्र के अलावा कुरूम, छत्तरमांडू, तेलियातू, पीरियातु सहित कई स्थानों में मतदाताओं से मिले। मतदाताओं के बीच केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मतदाताओं से उठाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को अपना मत दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी बुनियादी सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। मौके पर मनोज सिन्हा, अनुपम राज, सहदेव ठाकुर, मधु गुप्ता, उर्मिला सिंह, सोनी सिंह, जयंती देवी, अजय, सुरेंद्र करमाली, संतराज पासवान सहित कई भाजपा नेता शामिल थे।

प्रत्याशी शिव शंकर मिश्रा ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल दिखाई ताकत
रामगढ़ | रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 के लिए प्रत्याशी मरार निवासी शिव शंकर मिश्रा के पक्ष में समर्थकों ने जुलसू निकाला। प्रत्याशी शंकर मिश्रा ने महिला-पुरुष समर्थकों के साथ वार्ड क्षेत्र का भ्रमण कर लाेगों से वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने अपने पक्ष में समर्थकों की भीड़ से शक्ति का प्रदर्शन किया। सभी लोगों ने शंकर मिश्रा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। जुलूस में प्रत्याशी शिव शंकर मिश्रा के साथ उनकी प|ी पंचायत मुखिया बुल्लू देवी, विजय मिश्रा, केशरी, अनिरुद्ध साव, सुभाष करमाली, गणेश बेदिया, राजेश मुंडा, अशोक यादव सहित अनेक महिलाएं भी शामिल थी।

आजसू प्रत्याशियों के साथ बाइक से नप क्षेत्र का भ्रमण करते मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी।

भुइयां समाज ने हेसला में दुलाल का किया स्वागत
सिरका| हेसला के महुआटांड़ में शनिवार को अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सह प्रदेश के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां का स्वागत समाज के लोगों ने फूलमाला पहनाकर किया। अवसर पर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि हमारा समाज आज भी अंधकार में डूबा है, जिसके उत्थान के लिए सरकार गंभीर भी नहीं है। समाज के लोग इस बार के नगर परिषद् के चुनाव में वैसे ही प्रत्याशियों को अपना मतदान करेंगे, जो सच्चे होंगे, जिन्होंने गरीब गुरबों के लिए सामाजिक कल्याण के कार्य किए होंगे। इसके अलावा चुनावी टिप्स भी दिए। उन्होंने पूरे समाज से जाग उठने की अपील भी की है। मौके पर स्वागत करने वालों में भुइयां समाज के रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप भुइयां, प्रवक्ता गोविंद भुइयां, प्रखंड अध्यक्ष गरीबा भुइयां, जगरनाथ भुइयां, धर्मा भुइयां, कारा भुइयां, विनोद भुइयां, भोला भुइयां, राजेश भुइयां, किशोर, करमु, विकास, युगेश सहित कई शामिल थे।

खबरें और भी हैं...