पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिव की भक्ति से मिलती है शक्ति

शिव की भक्ति से मिलती है शक्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीठ में कील ठोककर आस्था का परिचय देते शिवभक्त।

भास्कर न्यूज| रजरप्पा

कुंदरूकला में गुरुवार रात मंडा पूजा के दौरान शिवभक्तों ने 24 घंटे का निर्जला उपवास कर शिव के प्रति भक्ति और आस्था दिखाई। इस दौरान छऊ नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा एवं सरायकेला के छऊ नृत्य कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक धार्मिक और सामाजिक गीत प्रस्तुत किए गए। इससे पूर्व, मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो और विशिष्ट अतिथि रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो, जिप सदस्य शोभा देवी और मुखिया शीला देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर समारोह का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मंडा पूजा में शिव की महिमा का वर्णन है। शिव की भक्ति से भक्तों को शक्ति मिलती है। इससे पूर्व सुबह सात बजे सभी भोक्ताओं ने नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर शिव भक्ति की कठिन परीक्षा दी।

इसके बाद, सुबह आठ बजे शिव भक्तों ने बनस झूला झूलकर अपनी आस्था व्यक्त की। मौके पर मंडा पूजा समिति के पदाधिकारी संरक्षक मेवालाल महतो, पंचायत समिति सदस्य विजय केसरी सहित उमेश महतो, किशना राम मुंडा, धनेश्वर महतो, दिलीप महतो, शैलेंद्र महतो, चुरामन पटेल मोहरा महतो, दिवाकर गुप्ता, बृजेश, शिव शंकर महतो, छोटू महतो, हीरालाल महतो, कामेश्वर महतो, विश्वनाथ महतो, राकेश कुमार सिन्हा सहित कई लोगों मैजूद थे।

मंडा के दौरान गांव में लगे मेले का दृश्य।

खबरें और भी हैं...