ज्ञापन सौंपने पहुंचे भाजपा मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक धनंजय कुमार पुटूस ।
भास्कर न्यूज|रामगढ़
भाजपा ओबीसी मोर्चा, सोशल मीडिया सेल के झारखंड प्रदेश संयोजक सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त को आवेदन दिया। इसके माध्यम से धनंजय कुमार पुटूस ने शहर के पटेल चौक से लेकर एनएच 33 पर मेन रोड होते हुए रांची रोड तक सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ हर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है ।
चाहे वह पर्यटन का क्षेत्र हो या स्वच्छता का । साथ ही कई धरोहरों से रामगढ़ एक अलग स्थान रखता है। लेकिन आज रामगढ़ का शहरी क्षेत्र उपेक्षित हो गया है। स्ट्रीट लाइट नहीं रहने के कारण कई दुर्घटना घट रही है। सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट लग जाने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी । साथ ही रामगढ़ की खूबसूरती बढ़ जाएगी। मौके पर रवि रंजन, गुरप्रीत सिंह, विक्की श्रीवास्तव, प्रकाश गुप्ता, शुभम कुमार,साहिल कुमार,रौशन कुमार,अमन कुमार आदि मौजूद थे।