रामगढ़ | रामगढ़ न्यू शांति सिनेमा हॉल के पीछे रानी बागी निवासी सेवानिवृत्त बैंक कर्मी निर्मल महतो के घर की चहारदीवारी दबंगों द्वारा पिछले दिनों तोड़ दिए जाने के बाद शुक्रवार को गोला मध्य की जिला परिषद सदस्य ममता देवी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के मुखिया निर्मल महतो से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही जबरन दीवार तोड़ने की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि घटना से पूरा परिवार डरा हुआ है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया। पुलिस से फोन पर बात करते हुए मामले की शीघ्र जांच कर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की। ममता देवी ने बताया कि निर्मल महतो के घर पर दर्जनों लड़कियां रहकर पढ़ाई करती हैं। घटना के बाद से उन लड़कियों में भय बना हुआ है। मौके पर शंकर करमाली, हेमंत चौधरी, अजय महतो, विकास महतो आदि मौजूद थे।