रामगढ़ | सेवा धर्म मिशन रामगढ़ की ओर से योग व उपयोगिता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। 19 से 23 मई तक गोला रोड के गोपी धर्मशाला में पांच दिनों का शिविर लगाया जाएगा। इस नि:शुल्क शिविर में योग के अलावा सामाजिक, आध्यात्मिक व कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए समाज चेतना शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। मिशन के मुक्ति प्रधान कृष्णा, सुनील कुमार, आचार्य विश्वस्वरुपानंद अवधूत, आचार्य पूर्णदेवानंद अवधूत, आचार्य नित्याज्ञानानंद अवधूत, प्रतिमा, अशोक, भोला सहित अनेक लोग तैयारी में जुटे हुए है।