- Hindi News
- National
- विकास योजनाओं में पैसे लेने के आरोप में पंचायत सेवक को 6 घंटे बंधक बनाया
विकास योजनाओं में पैसे लेने के आरोप में पंचायत सेवक को 6 घंटे बंधक बनाया
पंचायत सेवक को बंधक बनाने की सूचना पर डीसी की ओर से भेजे गए प्रभारी एसडीओ गोरांग महतो ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
पंचायत सेवक ने अगर सचमुच ग्रामीणों से पैसा लिया है, तो वापस करना पड़ेगा : डीसीएलआर
बंधक बना पंचायत सेवक महेश्वर महतो।
बीडीओ सहित पंचायत सेवक को बंधक बनाये जाने की सूचना पर डीसी राजेश्वरी बी ने प्रभारी एसडीओ सह डीसीएलआर गाेरांग महतो को ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए भेजा। प्रभारी एसडीओ गाेरांग महतो ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अगर पंचायत सेवक ने पैसा लिया है, तो वापस करेगा। वे बुधवार को प्रमुख नारायण करमाली, बीडीओ नम्रता जोशी, मुखिया कलावती देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक कर मामले का हल निकालेंगे। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणाें ने बीडीओ और पंचायत सेवक को मुक्त किया। मौके पर सीओ अमृता कुमारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंबोज कुमार महतो, प्रभारी कृषि पदाधिकारी विनीता कुमारी, मो वकील, माशूक अली, उपमुखिया अमर लाल महतो, अनिल महतो, जगदीश महतो, दौलत महतो, हुकूमनाथ महतो, सुखदेव महतो सहित कई ग्रामीण शामिल थे।