एक साल पहले गुम हुई महिला मिली, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार निवासी बासुदेव महतो की बेटी चिंता देवी 35 वर्ष (पति शत्रुधन महतो) पिछले एक वर्ष पहले घर से भटक गई थी। वह मानसिक रुप से कमजोर है। गोड्डा के महगांवा थाना पुलिस को वह भटकते हुए मिली थी। इसकी पहचान कर पुलिस ने घर वालों को सूचना दी। इसके बाद मंगलवार को उसके पिता बासुदेव महतो और कोठार के पूर्व मुखिया दिनेश मुंडा, दशरथ चौधरी, संजीत महतो व अमजद अंसारी महगांवा थाना पहुंचे। यहां, पुलिस ने आधार कार्ड व पहचान के बाद चिंता देवी को उसके पिता को सौंप दिया।