ट्रिपल जंप में रामगढ़ की जीत
भास्कर न्यूज | चंदवारा/रामगढ़
कोडरमा पुलिस लाइन खेल मैदान में चल रहे उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र हजारीबाग स्तरीय तीन दिवसीय 14वीं क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कई प्रतियोगिताएं हुई। हैंडबॉल रामगढ़ बनाम गिरिडीह के बीच खेला गया, जिसमें गिरिडीह के टीम विजय रही। 200 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में प्रथम राजेश कुमार मेहता कोडरमा, द्वितीय विशेष उरांव रामगढ़ व तृतीय मनोज टोप्पो गिरिडीह ने प्राप्त किया। महिला वर्ग 200 मीटर में प्रथम मनीता कुमारी कोडरमा, द्वितीय गीता तिर्की रामगढ़ व तृतीय मंजू लंगेरा गिरिडीह ने प्राप्त किया। चक्का फेंक महिला वर्ग में प्रथम मंजू लंगेरी गिरिडीह, द्वितीय पूनम कच्छप कोडरमा, तृतीय रीना खलको रामगढ़, ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग में प्रथम दिलीप कच्छप रामगढ़, द्वितीय रविंद्र कुमार गिरिडीह, तृतीय राजकिशोर महतो कोडरमा, महिला वर्ग में प्रथम सुनीता कुमारी कोडरमा, द्वितीय मंजू लंगेरी गिरिडीह, तृतीय प्रतिमा तिर्की कोडरमा, भाला फेंक महिला वर्ग में प्रथम रीना खलको रामगढ़, द्वितीय पूनम कच्छप कोडरमा, तृतीय प्रतिमा तिर्की कोडरमा के प्रतिभागी विजय रहे।