पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हजारीबाग पुलिस ने कई जिलों में मारा छापा, चोरी की नौ बाइक बरामद की

हजारीबाग पुलिस ने कई जिलों में मारा छापा, चोरी की नौ बाइक बरामद की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | हजारीबाग /रामगढ़

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक बड़े रैकेट को गिरफ्त में ले लिया है। उनकी निशानदेही पर झारखंड के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर नौ मोटरसाइकिल बरामद की है है। जबकि छह अपराधियों को पकड़ा है।

गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य सरगना आदित्य कुमार है। बताया जाता है कि उसकी मां सदर अस्पताल में नौकरी करती है। जहां साथ में रह कर वाहन चोर गिरोह को वह संचालित करता है। जिसमें दीपूगढ़ा के युवक उसके रैकेट में शामिल हैं। इनमें अधिकतर स्कूली छात्र हैं। बताया गया कि यह सफलता लोहसिंघना थाना प्रभारी अशोक कुमार की है। जिस टीम में मुफ्फसिल थाना प्रभारी सुमन कुमार व कई पुलिसकर्मी शामिल हैं।

मुख्य सरगना आदित्य के निशानदेही पर लातेहार, बुंडू , रामगढ़, रांची जिला से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आदित्य यह रैकेट संचालित कर रहा था। जो चोरी के वाहनों को दूसरे जिले में पांच से 15 हजार तक में बेच दिया करता था। इसमें बेचने के लिए अलग, बेचवाने वाले अलग और चोरी करने वाले का अलग ग्रुप बना रखा था। हाल के दिनों में अस्पताल परिसर से वाहनों की चोरी की घटना को इसी रैकेट ने अंजाम दिया है।

लातेहार, बुंडू , रामगढ़, रांची जिला से बाइक बरामद, छह पकड़ाए

खबरें और भी हैं...