रामगढ़| कैंटोनमेंट ऑफिस के सामने डिवाइडर से टकराकर इंडिका कार पलट गई । दुर्घटना में कार में सवार दो महिला, एक मासूम बच्चा सहित 5 लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद 20 लोगों की भीड़ में कार को सीधा कर लोगों को बाहर निकाला। सभी लोगों को मामूली रूप से चोट आई। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 9 बजे रांची एचईसी के इंजीनियर परिवार के साथ इंडिका कार जेएच 01 एबी 9632 से बरकाकाना रेलवे स्टेशन जा रहे थे । इस बीच रामगढ़ में कैंटोनमेंट बोर्ड ऑफिस के सामने उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में कार में सवार महिला बच्चे व दो पुरुष फंस गए ।