पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देश के विकास में राजीव गांधी का योगदान अभूतपूर्व

देश के विकास में राजीव गांधी का योगदान अभूतपूर्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय रांची रोड में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-एककर राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के विकास के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। वे देश के प्रेरणा स्रोत्र हैं। देश में उनके कार्यकाल में सूचना क्रांति के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हुआ जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।

इस दौरान सीपी संतन ने कहा कि युवाओं के दम पर और राजीव जी के सपनों के अनुरूप कांग्रेस नए भारत का निर्माण करेगी। सुधीर सिंह ने कहा कि देश में अब फासिस्ट ताकतों का राज है। ऐसे हालात में कांग्रेस ही देश का एकमात्र विकल्प है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मौके पर वीरेंद्र नारायण सिंह, खोगेंद्र साव, सीपी संतन, बैजू राय, शकील खान, राजकुमार यादव, मुन्ना पासवान, जगतपाल प्रसाद, सुधीर सिंह, दयानंद महतो, राजेंद्र नारायण प्रसाद, सुकर करमाली, अलीजान अंसारी, शेख तारीक अनवर, जयप्रकाश सिंह, अभिमन्यु कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, उनके कार्योें को याद किया

पुण्यतिथि पर राजीव गांधी की तस्वीर पुष्प अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...