रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के धमनाटांड़ के समीप रविवार देर रात को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया।
जहां डाक्टरों की अनुपस्थिति में कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रिम्स रेफर कर दिया। बताया गया कि मगनपुर गांव निवासी विकास कुमार गोला से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी क्रम में उक्त स्थल पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अस्पताल पहुंचे बीडीओ श्रीमान मरांडी ने अपनी देखरेख मे घायल को रिम्स रेफर कराया।