पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशा और पशु हत्या के विरोध में निकाली रैली

नशा और पशु हत्या के विरोध में निकाली रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवा धर्म मिशन के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय योग एवं उपयोगिता प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन नशामुक्ति अभियान और पशु हत्या बंद करने को लेकर लोगों ने जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ गोलारोड स्थित तुलसी धर्मशाला से किया गया। जिसमें शामिल लोग हाथों मे तख्तियां लेकर पशु हत्या बंद करो, नशा नाश का कारण है, मानवता की रक्षा करो सहित अन्य नारेबाजी करते हुए नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के बाद वाराणसी से आए आचार्य पूर्ण देवानंद अवधूत ने लोगों के बीच प्रवचन के दौरान सात्विक आहार की व्याख्या की। वहीं आचार्य नित्य ज्ञानानंद अवधूत ने लोगों को मानव जीवन के लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनुष्य का अपने लक्ष्य से भटकने के कारण ही पतन हुआ है। तीसरे दिन के शिविर के आयोजन में मुख्य रूप से सुनील, कृष्णा, भोला, अशोक, मनोज, नचिकेता, रीता, अनिता, कंचन, सरिता, उर्मिला आिद शामिल थे।

खबरें और भी हैं...