पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मण समाज ने की गार्ड के हत्यारों को पकड़ने की मांग

ब्राह्मण समाज ने की गार्ड के हत्यारों को पकड़ने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | झारखंड कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की बैठक सोमवार को गणक मैरेज हॉल में हुई। जिसमें उपस्थित ब्राह्मणसभा के लोगों ने मांडू बाजारटांड़ निवासी मनोज कुमार पांडेय सुरक्षा प्रहरी के हत्यारों को प्रशासन से अविलंब पकड़ने की मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए अमरेश गणक ने कहा कि मनोज की हत्या की गई है। प्रशासन दोषियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। बैठक के दौरान समाज के लोगों ने उनकी आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया। मौके पर मांडू प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव पांडे, देवचरण पांडेय, रविंद्र तिवारी, प्रमोद तिवारी, मुकेश तिवारी, लक्ष्मण पांडेय, सहदेव पांडेय, राजकुमार पांडेय, रामदुलार पांडेय, महेंद्र तिवारी, रोशन पांडेय, जनार्दन तिवारी, अमित तिवारी वीरेंद्र कुमार पांडेय, रामदुलार पांडेय, बालेश्वर पांडेय, अयोध्या कुमार पांडेय, जय किशोर पांडेय, अरविंद पांडेय, राजीव पांडेय सहित कई लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...